Zorko IPO : शार्क टैंक में आने वाली Zorko Company अपने आईपीओ लाने की बात कर रही है | इस कंपनी ने सिर्फ दो-तीन साल में अच्छा खासा मुनाफा लिया है और अब यह कंपनी अपना आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में है| Zorko Company के फाउंडर ने एक पॉडकास्ट में अपनी कंपनी का आईपीओ लॉन्च करने की बात बताई थी| चलिए आगे जानते हैं कंपनी की डिटेल्स और कंपनी की वैल्यूएशन के बारे में ,
Zorko Founder Details
पहले बात करते हैं Zorko Company की फाउंडर के बारे में, Zorko Company के फाउंडर Anand Nahar है| Anand Nahar एक सेबी रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिटिक्स है| Anand Nahar ने B.tech किया हुआ है | Anand Nahar जब कॉलेज में थे तब ही से वह शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करते थे| और पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने एक कंपनी शुरू करने का निर्णय लिया | शेयर मार्केट के प्रॉफिट से इन्होंने एक कंपनी स्टार्ट की जो Zorko Company है |
Zorko Company Details
Zorko Company एक फूड कंपनी है जो की अपना खुद का मैन्युफैक्चरिंग करती है | Zorko Company बर्गर किंग, मैकडॉनल्ड’एस, और फूड कैफे की तरह एक फूड कैफे हैं| Zorko Company का पहला स्टोर सूरत के वेसु एरिया में ओपन हुआ था| आज यह कंपनी के ऑल इंडिया में 165 + से भी ज्यादा स्टोर है | काफी कम समय में इस कंपनी ने इतने सारे स्टोर ओपन किए हैं |
Zorko in shark tank
Zorko Company को इन्वेस्टमेंट की जरूरत थी ताकि उसका बिजनेस और भी बड़ा हो सके और कंपनी के वैल्यूएशन और भी ज्यादा हो सके इसलिए Zorko Company इंडिया के फेमस शो शार्कटैंक में अपने बिजनेस को ले गई| वहां उन्होंने बड़ी कंपनी के मालिक से पैसों की मांग की और अपनी कंपनी की वैल्यूएशन और सभी डिटेल्स बताइ | पर शार्कटैंक के इन्वेस्टरों ने Zorko Company पर अपना इन्वेस्टमेंट नहीं किया, बोट कंपनी के मालिक ने एक ऑफर दी थी पर बाद में उन्होंने वह चेक फाड़ दिया और Zorko Company को कोई भी ऑफर नहीं मिला और उन्हें खाली हाथ वापस आना पड़ा |
Zorko founder tells about ipo
Zorko Company की शुरुआत सूरत से होकर पूरे इंडिया में अभी धूम मचा रही है | इनके फूड सब कस्टमर को बेहद अच्छे लगते हैं और इसीलिए Zorko Company आज आसमान की ऊंचाई छू रही है | और अब एक पॉडकास्ट में कंपनी के फाउंडर Anand Nahar ने बताया कि अब वह Zorko IPO लॉन्च करने के बारे में विचार कर रहे हैं | ताकि उसकी कंपनी हाय वैल्यूएशन वाली बन जाए |
तो यह था अपने कंपनी के फाउंडर Anand Nahar का विचार , अगर इस कंपनी का आईपीओ आया तो यह कंपनी की वैल्यूएशन बढ़ जाने वाली है | तो अगर कंपनी का आईपीओ लॉन्च हुआ तो आप इन्वेस्टमेंट करना चाहेंगे या नहीं हमें कमेंट में जरूर बताइए |
Read More : Xiaomi 14 Ultra Features ,Price & Launch Date In India : लांच होने वाला है आज तक का सबसे बढ़िया मोबाइल